Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फहराया गया तिरंगा

संवाददाता पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।पूरे भारतवर्ष सहित देश के कोने कोने मे 77वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संस्थानों मे तिरंगा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया आज ही के दिन 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इस शुभ अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दी जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्ला नगर परिसर सहित क्षेत्र के जगह जगह सरकारी व निजी संस्थानों मे तिरंगा झंडा फहराकर देश के प्रति अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीर सपूतो को याद किया गया क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों जैसे के.एन.एजुकेशनल सोसाइटी,हाजीइस्माइल इंटर कॉलेज,प्राथमिक विद्यालय गूमाफात्माजोत के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी जिसको देखकर शैक्षणिक संस्थानों के विद्यालय के अध्यापक सहित प्रधानाचार्य ने प्रशंसा की प्राथमिक विद्यालय गूमाफात्माजोत के बच्चों का ग्राम सभा गूमाफात्माजोत के प्रधान रमेश गुप्ता ने पुरस्कार देकर बच्चों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.