Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार बलरामपुर।पूरा देश 77वा गणतंत्र दिवस मना रहा है और गौरवान्वित हो रहा है आज ही के दिन 26जनवरी सन 1950 को देश मे संविधान लागू हुआ था इसी गणतंत्र को लेकर भारत देश के लोग इस गणतंत्र को एक पर्व के रूप मे मना रहे है देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यालयों सहित सरकारी कार्यालयों मे गणतंत्र का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार बलरामपुर के हनोमान प्रसाद वर्मा इण्टर कॉलेज रेहरा बाजार बलरामपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बडे ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ० रजत वर्मा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ० रजत वर्मा ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इसके 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्र भवन निकले थे।प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है।भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया। क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं देश भक्ति गीतों से आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।इस मौके पर एमपी तिवारी रोहित वर्मा एवं ऋषभ शुक्ला ने मंच का संचालन करते हुए गणतंत्र दिवस पर उपस्थित छात्र – छात्राओं व अभिभावकों को भी उसके बारे में बताया। इस अवसर पर अध्यापक/ अध्यापिकाएं राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी,अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,अक्षय वर्मा,गुरु सेवक यादव , रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता,दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह,अंकिता सिंह, गरिमा पांडे,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी। अतिथि बाबू राम यादव, रामदीन वर्मा, माधव वर्मा, नटवर चौधरी, अरुण वर्मा, ओमकार, कौशल विश्वकर्मा,मनीष वर्मा, राजमणि ,वर्मा, शत्रोहन मिश्रा, डीके सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा,मनोज वर्मा, संदीप वर्मा,राजू वर्मा,सुरेश वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा,मेवा लाल वर्मा,किसान वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.