Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महाकुंभ कला-संस्कृति महोत्सव के दौरान ‘स्वदेश रत्न अवार्ड-2026’ से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोण्डा।।स्वदेश संस्थान भारत के तत्वावधान में अयोध्या धाम में आयोजित होने वाले अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ के अंतर्गत जादुई कला में महारत हासिल करने वाले इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर मिस्टर इंडिया को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित स्वदेश रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन 23 से 27 जनवरी 2026 तक माधुरी पैलेस, अयोध्या धाम में किया गया।स्वदेश संस्थान के निदेशक अम्बरीष चंद पाण्डेय ने बताया कि संस्थान द्वारा यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर राष्ट्र व जनहित में विशिष्ट भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इन्हीं उपलब्धियों और समर्पण भाव के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को ‘स्वदेश रत्न अवार्ड-2026’ से अलंकृत किया जा रहा है।इस अवसर पर (अवधी सुपर स्टार) इंटरनेशनल जादूगर, मिस्टर इंडिया – परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वदेश संस्थान भारत ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता में सभी सम्मानित अतिथियों और प्रतिभागियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की है।कार्यक्रम के आयोजक मंडल में राम सुन्दर प्रजापति (अर्जुन), राम आशीष प्रजापति, राम सूरत तिवारी एवं एस. बी. सागर प्रजापति शामिल हैं। संस्थान के अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी अनोखी जादुई कला की शानदार प्रस्तुति करते हुये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मद्यपान निषेध, स्वच्छ भारत मिशन,दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या समेत विभिन्न जानकारियों का प्रचार प्रसार किया।जिसे देख दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गये, वहीं तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण पाण्डाल गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन नीति आयोग से संबद्ध गतिविधियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक व पर्यटन सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हुआ।स्वदेश संस्थान का यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.