Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

झपटमारी की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।कल्लू पुत्र जानकी प्रसाद निवासी अचलपुर धाट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 06.06.2025 को थाना सादुल्लानगर में प्रथम सूचना दी गई कि वह इण्डियन बैंक शाखा रामपुर अरना बाजार से तीस हजार रूपये निकालकर जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके झोले में रखी धनराशि झपट्टा मारकर छीन ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर में मुकदमा अपराध संख्या 57/25 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसको लेकर आज दिनाँक 28/01/2026 को थाना सादुल्लानगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 57/25 धारा 304(2), 317(4) बीएनएस से संबंधित अभियोग का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए दो अभियुक्तों मंगल उर्फ तुफानी पुत्र रामनिहाल निवासी ग्राम लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी की घटना से संबंधित चार हजार रूपये बरामद किए गए। तथा साथी अभियुक्त प्रीतम कुमार गौतम पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम चेरुईया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है ।गिरफ्तार अभियुक्त मंगल उर्फ तुफानी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं तथा मेंरा साथी प्रीतम कुमार गौतम थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के रामपुर अरना बाजार स्थित बैंक से धनराशि निकालकर आने जाने वालों पर नजर रखे थे तभी बैंक से एक व्यक्ति निकलकर बाहर आया और उसकी साइकिल के हैंडल पर टंगी काली पन्नी में रखे रुपये झपट्टा मारकर हम लोग लेकर फरार हो गए थे। मेरे हिस्से में आए रुपये खर्च हो जाने के बाद बचे चार हजार रूपये पुलिस द्वारा पास से बरामद किए गए हैं जबकि शेष धनराशि उसके साथी के पास था और कुछ धनराशि खर्च हो गई है। जिसमे चार हजार दो सौ सत्तर रूपये उसके साथी के पास से पूर्व में बरामद किया जा चुका था तथा शेष धनराशि अभियुक्तों द्वारा खर्च की गई है। थानाध्यक्ष सादुल्लानगर सतेंद्र वर्मा ने बताया की अभियुक्तों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है प्रदेश के अलग अलग जनपदों के थानो मे करीब इकतीस अपराधिक मुक़दमे दर्ज है जिसमे गंगेस्टर जैसे मामले शामिल है

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.