Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर।दिनांक 26.01.26 को वादिनी द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर तहरीरी सूचना दिया गया कि विपक्षी समसुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन निवासी सुकईजोत पुरैना बुलंद थाना गैड़ास बुजुर्ग द्वारा वादिनी मुकदमा के घर मे रात्रि में घुसकर वादिनी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना गैण्डास बुजुर्ग पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 332, 333, 64(1) बीएनएस बनाम समसुद्दीन उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र थाना गैण्डास बुजुर्ग के कुशल नेतृत्व में थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 29.01.2026 को बहद ग्राम सुकईजोत पुरैना बुलन्द से अभियुक्त समसुद्दीन उपरोक्त को मु0अ0सं0 09/26 धारा 332,333,64(1) बीएनएस के जुर्म में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया,अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.