Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल मसकनवां बाजार के नेतृत्व मे व्यापारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि को सौंपा 

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

मसकनवां रेलवे समपार 237 स्पेशल के बगल अंडर पास का निर्माण,रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ स्टेशन से सड़क मुख्य सड़क तक सम्पर्क मार्ग,कस्बे मे बाइपास मार्ग निर्माण,महाजनी टोला जर्जर सड़क निर्माण,मसकनवां पीएससी पर अतिरिक्त डाक्टर की तैनाती की मांग

समपार 237 स्पेशल पर जल्द अंडर पास का निर्माण एवं मसकनवां पीएससी पर होगी अतिरिक्त डाक्टर की तैनाती: कमलेश पांडेय

गोण्डा। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल मसकनवां बाजार द्वारा पांच सूत्रीय ज्ञापन क्षेत्रीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय सौंपते हुए मांग की है कि मसकनवां कस्बे के रेलवे समपार 237 स्पेशल पर अंडर पास का निर्माण,मसकनवां रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ स्टेशन से सड़क तक सम्पर्क मार्ग,कस्बे के उत्तर तरफ बाइपास का निर्माण कराकर मनकापुर-बभनान मार्ग जोड़ा जाए,कस्बे के महाजनी टोला की जर्जर सड़क निर्माण सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसकनवां पर अतरिक्त डाक्टर की तैनाती की प्रमुख मांग है। व्यापारियो के मांगो पर सांसद प्रतिनिधि ने आश्वासन देते हुए कुछ मांगो पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर अवगत कराया है।
उक्त समस्याओ को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल मसकनवां बाजार के नेतृत्व मे कस्बे के व्यापारियो ने शुक्रवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के द्वारा लगाये जा रहे मसकनवां राजा फाॅर्म पर जनसुनवाई कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव एवं पूर्व चेयरमैन गन्ना विकास समिति मनकापुर सुरेश कुमार शुक्ला उर्फ फौजदार को  पांच सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए प्रमुख मांग पत्र सौपा है। जिसमे मसकनवां चौराहे के निकट रेलवे समपार संख्या 237 स्पेशल के बगल अंडर पास का निर्माण,मसकनवां रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए सम्पर्क मार्ग,मसकनवां कस्बे के उत्तर तरफ बाइपास मार्ग का निर्माण कराकर मनकापुर-बभनान मार्ग को जोड़ा जाए, कस्बे के महाजनी टोला मे दो सौ मीटर इन्टर लॉकिंग/आरसीसी मार्ग निर्माण कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवां में अतिरिक्त डाक्टरों की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालो मे प्रमुख रूप से व्यवसाई विशाल अग्रहरि किराना मर्चेंट, रवि गुप्ता, संतोष सर्राफा, अनुपम गुप्ता, राजेश कौशल मोबाइल शाप, लालू कमलापुरी, बब्लू अग्रहरि किराना व्यवसाई, अनुपम कसौंधन, विजयसेन गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

बाक्स

सांसद प्रतिनिधि ने व्यापारियो को समस्याए को लिया संज्ञान मे जल्द होगा रेलवे अंडर पास का निर्माण:कमलेश पांडेय

सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय पांडेय ने मसकनवां कस्बे के व्यापारियो के पांच सूत्रीय ज्ञापन के सम्बन्ध मे तत्काल रेलवे अधिकारियो से बात की रेलवे के अधिकारियो ने जल्द रेलवे समपार संख्या 237 स्पेशल पर आवागमन मे उत्पन्न हो रही समस्याओ को संज्ञान मे लेते हुए अंडर पास बनाये जाने का आश्वासन दिया है वहीं सांसद प्रतिनिधि मसकनवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अतरिक्त डाक्टर की तैनाती के सम्बन्ध में सीएमओ गोण्डा से बात करने पर सीएमओ ने अतिरिक्त डाक्टर तैनात किये जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.