नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक को 01.02.26 को थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 21/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त रामसागर पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम सिरसिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को मुखबीर खास की सूचना पर हरिहरगंज बाजार के पास एसएसबी कैम्प के निकट से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।