डीएम ने किया गैसड़ी नगर पंचायत का निरीक्षक
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
नगर पंचायत गैसड़ी में व्यवस्थाओं की समीक्षा, रजिस्टर अद्यतन व हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश
बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने नगर पंचायत गैसड़ी का स्थलीय निरीक्षण कर नगर प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा सभी रजिस्टरों को नियमित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण प्रणाली की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के उन ब्लैक-स्पॉट्स कजहां प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त है। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा एवं आवागमन दोनों में सुधार होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।