Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया विकास खंड गैसड़ी का निरीक्षण, कार्यालयी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

विकास खंड गैसड़ी का औचक निरीक्षण, फाइल प्रबंधन व पटल व्यवस्था पर डीएम का फोकस

डीएम के निरीक्षण में विकास खंड गैसड़ी, लिपिकों के स्थानांतरण व टीए ब्लॉक चेंज के निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड गैसड़ी का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास खंड कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों के कार्यों, अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया तथा कार्यालयी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलों एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर अद्यतन रहें, फाइलों का क्रमबद्ध संधारण किया जाए तथा किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयी रिकॉर्ड का सही एवं समयबद्ध रखरखाव अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ पटलों पर लिपिकों द्वारा तीन वर्ष से अधिक समय से कार्य किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण किया जाए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी तकनीकी सहायकों (टीए) का ब्लॉक परिवर्तन (ब्लॉक चेंज) किए जाने के भी निर्देश दिए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता बढ़े और कार्यों में एकरूपता बनी रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध, जनहितकारी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंड कार्यालय ग्रामीण विकास की रीढ़ है, इसलिए यहां की कार्यप्रणाली का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.