नाबालिक के साथ हुई दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गौरा चौराहा, बलरामपुर।दिनांक 02.02.2026 को वादी द्वारा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर पर उपस्थित आकर सूचना दी गई कि विपक्षी इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर मारपीट किया, जिसकी घायल दशा को देखते हुए अभिलम्ब जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर बेहतर ईलाज एवं मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया । तथा उक्त घटना के संबंध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 12/26 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व ¾(2) पोक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/3(2)Va एससी0एसटी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व आज दिनांक 03.02.2026 को थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/26 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व ¾(2) पोक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/3(2)Va एससी0/एसटी0 एक्ट से संबंधित वाँछित अभियुक्त इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला निवासी गोविन्दपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को गौरा से तुलसीपुर जाने वाली रोड पर स्थित भुसैलवा पुल के निकट गिरफ्तारी कर अभियुक्त को दौरान गिरफ्तारी आई चोट के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर में दवा इलाज के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से जब घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैनें पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।