पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जनपद बलरामपुर द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला के नेतृत्व मे आज दिनांक 04.02.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव मय हमराह कास्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा की संयुक्त टीम द्वारा मामला संख्या 237/25 से सम्बन्धित वांछित/NBW अभियुक्त रजनी मिश्रा पुत्र सुर्य़भान उर्फ स्रुजभान निवासी ग्राम बाघाजोत थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।