पुलिस अधीक्षक ने 152 ग्राम प्रहरी, चौकीदारों को किया साइकिल वितरण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।आज दिनांक- 09.02.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु व ग्राम चौकीदारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका मनोबल ऊंचा रखने हेतु जनपद बलरामपुर के 14 थानों,रिजर्व पुलिस लाइंस के 152 ग्राम प्रहरी,ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों की पुलिस व्यवस्था में भूमिका, उनके द्वारा ग्राम स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा महत्वपूर्ण सूचना तंत्र के केन्द्र के रूप में उनकी भूमिका को विस्तार से बताया गया साथ ही ग्राम प्रहरियों को देय टॉर्च भत्ता, टॉर्च बैटरी भत्ता व अन्य सुविधाओं को समय से सभी ग्राम प्रहरियों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया ।थाना कोतवाली नगर – 11,थाना कोतवाली देहात- 20 थाना गौरा चौराहा- 10,थाना ललिया- 11,थाना हर्रैय्या- 07
थाना महराजगंज तराई- 10,थाना पचपेड़वा- 07
थाना तुलसीपुर -07,थाना कोतवाली गैसड़ी -08,थाना कोतवाली उतरौला- 18,थाना श्रीदत्तगंज- 10,थाना गैंड़ास बुजुर्ग- 08,थाना रेहरा बाजार- 12,थाना सादुल्लानगर- 11,
रिजर्व पुलिस लाइंस- 02 कुल – 152 साइकिल इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ बैठक कर अपराधों की रोकथाम में ग्राम चौकीदारों की अहम भूमिका के बारे में बताया गया तथा समस्त चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए उनकी सूचना तत्काल थाना स्थानीय को अवगत कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।