गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा द्वारा दो दिवसीय मेगा कैंप का किया गया आयोजन
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
तुलसीपुर, बलरामपुर।गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 देवी पाटन, बलरामपुर नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) बलरामपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में, मैं हृदय की गहराइयों से उन सभी सहयोगियों, सेवाभावी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, स्वयंसेवकों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सामूहिक प्रयासों से जिले के सीमावर्ती गांव में दो दिवसीय कैप और देवी पाटन मंदिर प्रांगण में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप का सफल एवं सुव्यवस्थित समापन संभव हो सका।इस पावन अवसर पर मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने हेतु मैं विशेष रूप से
परम पूज्य महंत मिथलेश नाथ योगी महाराज और इस यात्रा को शक्ति प्रदान करने वाले गांव, गरीब, सीमावर्ती पिछड़े तबके के लोगों की चिन्ता करने वाले प्रांत प्रचारक कौशल किशोर,प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम. एल. भट्ट,संपूर्ण जिले की यात्रा उत्कृष्ट रचना एवं संचालन हेतु विभाग प्रचारक प्रवीण जिनकी अथक मेहनत और संगठन क्षमता से पूरे जिले को जोड़ते हुए इस अभियान को सफल बनाया, ऐसे सामान्य जिला प्रचारक जितेंद्र तथा मेगा मेडिकल कैंप के कुशल संयोजनकर्ता डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू”
नगरपालिका अध्यक्ष, बलरामपुर का विशेष रूप से हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि इस सेवा यात्रा के अंतर्गत सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करते हुए सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाईं। आप सभी का यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।एनएमओ बलरामपुर के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सहयोगियों के निरंतर सहयोग से यह सेवा अभियान निरंतर सफल हो रहा है और जनसेवा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। आप सभी के बिना यह कार्य संभव नहीं था। यह सफलता हम सभी की साझा उपलब्धि है।