आगामी त्योहारों को लेकर सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में- जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना अन्तर्गत प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की तलाशी ली गई तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त एवं मोटर गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न किया गया तथा लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई है।जनपद पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।जनपद पुलिस बलरामपुर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।