दो सरकारी स्कूलों के 400 बच्चों को मिला टिफिन, पानी की बोतल व शिक्षण सामग्री
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
LKRNG एवरेन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट की सराहनीय पहल, शिक्षा के प्रति बढ़ा बच्चों का उत्साह
बलरामपुर ।जनपद में शिक्षा को मजबूत बनाने और जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद में एक बड़ी सामाजिक पहल देखने को मिली है। LKRNG और एवरेन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दो सरकारी विद्यालयों के करीब 400 बच्चों के बीच उपयोगी सामग्री वितरित की।कंपनी की इस पहल की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है।कार्यक्रम के तहत बालपुर कंपोजिट विद्यालय और बहादुरपुर सिरसिया प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और जरूरी शिक्षण सामग्री दी गई। वितरण के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। शिक्षकों ने भी इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कंपनी का उद्देश्य केवल सामग्री देना नहीं, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
गौरतलब है कि LKRNG और एवरेन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड बलरामपुर जनपद में बड़े स्तर पर सीएनजी प्लांट का संचालन कर रही है। कंपनी न केवल ऊर्जा क्षेत्र में योगदान दे रही है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के LKRNG मैनेजर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज की नींव होती है। हमारा प्रयास है कि जिन बच्चों को मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें छोटा सा सहयोग देकर आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक मदद पहुंचाई जा सके।विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है।अभिभावकों ने भी इसे सकारात्मक कदम बताते हुए भविष्य में और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।साफ शब्दों में यदि बात करे तो LKRNG और एवरेन्वायरो रिसोर्स मैनेजमेंट की यह CSR पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रही है। कंपनी का यह कार्य सराहनीय पूर्ण माना जा रहा है।