Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ऑपरेशन सिंदूर की मनमोहक प्रस्तुति ने अभिभावकों को किया भावुक

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बच्चों के बोला रे डोला रे नृत्य पर झूमे अभिभावक

तुलसीपुर।तहसील मुख्यालय तुलसीपुर में संचालित स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है वहीं आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट 2025 में टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया है।समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार जयंत एवं विशिष्ट अतिथि बीसीएम यूनिट तुलसीपुर महाप्रबंधक आरएस प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विकी नगर पालिका अध्यक्ष सदर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू प्रेम नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर प्रतिनिधि अदनान फिरोज बीसीएम यूनिट तुलसीपुर प्रशासनिक प्रबंधन आशीष कुमार सिंह रहे हैं। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया है। प्रबंध निदेशक शिवम सिंह एवं प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस प्रधानाचार्य प्रभा सिंह ने अतिथियों को बैच अलंकृत करते हुए बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि तराई के क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल की अलग पहचान है यहां के मेधावी शिक्षा ,सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं राष्ट्र के विभिन्न उपक्रमों में कार्य करते हुए न केवल तुलसीपुर का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि जिले एवं प्रदेश का भी मान बढ़ा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा से हुई है। सरस्वती वंदना या कुंदेंदु तुषार हार धवला, के साथ स्वागत गीत शुभ स्वागतम की प्रस्तुति ने उपस्थित समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह के दौरान 25 कार्यक्रम आयोजित किए गए इनमें मुख्य रूप से देशभक्ति से उत्प्रोत नृत्य वंदे मातरम, ऑपरेशन सिंदूर, धार्मिक प्रस्तुति हनुमान चालीसा ,चार युग, हरियाणवी नृत्य, मत छेड़ बलम,राजस्थानी पंजाबी नृत्य, तू कादी पंजाबी, मराठी नृत्य उत्तराखंडी , बंगाली बोला रे डोला के नृत्य के माध्यम से छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति रही है। कार्यक्रम में प्रहसन रक्तदान महादान, मोबाइल एडिक्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्व के माध्यम से समाज को जागरूक करने पर जोरदार तालिया से अभिभावकों ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की है। जूनियर एवं प्राइमरी विंग के लेजी डांस, क्लासिकल डांस, कॉमेडी, हॉरर ड्रामा ,अंग्रेजी नाटक मैकबेथ एवं अंत में ताइक्वांडो परफॉर्मेंस करके बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर अतिथियों अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी कार्यक्रमों में आद्रिका सिंह कलहंस, दिशा , उम्मी ,आराध्या उन्नति ,काव्या,समृद्धि ,विकास,अंश ,रवि ,बृजेश ,अखंड, ओम, रूद्र ,सिद्धि, अलीना, ईरा , हसरत ,हलीमा, ममता आदि की टीम प्रतिभागी रही है विद्यालय प्रबंध निदेशक शिवम सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस प्रधानाचार्य प्रभा सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की अपील की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धर्मेंद्र गुप्ता,फरहान ,सतीश शुक्ला, युसूफ, अनिरुद्ध, नैंसी ,ज्योति आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.