Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पूरे तेंदुआ में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा।धानेपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा पूरे तेंदुआ में कराए गए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि कई विकास कार्य धरातल पर कराए बिना ही कागजों में पूर्ण दिखाकर भुगतान करा लिया गया।इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, वहीं सोखता निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया।योजनाओं के नाम पर भुगतान, काम नदारद शिकायतकर्ताओं के अनुसार राम जी राम योजना के तहत कार्य स्थानीय मजदूरों से न कराकर बाहरी मजदूरों से कराया गया। इसके अलावा हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए गए, जबकि गांव में इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ह्यूम पाइप से नाली निर्माण के नाम पर भुगतान किया गया, जबकि गांव में कहीं भी ह्यूम पाइप से बनी नाली दिखाई नहीं देती।शिकायतकर्ताओं के नाम हस्तलिखित सूची के अनुसार शिकायत करने वालों में राम अंग्रेज वर्मा, राम बहादुर वर्मा, राम भवन वर्मा, राम उजागर वर्मा, ओमकार वर्मा, हित लाले वर्मा, डम्पी सिंह, राम मूरत वर्मा, जगदंबा प् वर्मा सूर्य लाल वर्मा, सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।जांच की मांग ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.