Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर AI व साइबर सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों को सिखाए गए AI के स्मार्ट गुर

तकनीक अपनाने पर जोर , साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बलरामपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सुरक्षित इंटरनेट सप्ताह’ के अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग, स्मार्ट ड्राफ्टिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक और AI का है तथा इसके सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीक अपनाकर जनहित में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य विकास अधिकारी ने आधुनिक डिजिटल टूल्स, AI के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन करते हुए बताया कि AI की सहायता से कार्यालय कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता हैं। उन्होंने AI लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से काम करने के तरीके भी बताए तथा दस्तावेज अपलोड कर उनके विश्लेषण की प्रक्रिया का डेमो प्रस्तुत किया।जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डेटा सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के उपाय साझा किए। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अमित कुमार गौतम ने विभिन्न साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी।कार्यशाला में साइबर थाना के इंस्पेक्टर आरपी यादव, डीडीओ कमलेश कुमार, रोल आउट मैनेजर सुशिल सिंह, एलडीएम अमित कुमार, डीपीआरओ श्रेया सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.