Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी गैंग के 06 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन सहित चोरी का माल बरामद
बलरामपुर।दिनांक 17.01.26 को वादी प्रवल कुमार पुत्र उमाशंकर प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय अडार पाकड थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की सूचना पर दिनांक 31.12.2025 की रात्रि मे अज्ञात चोरो के द्वारा प्राथमिक विद्यालय से एल.सी.डी, पानी का मोटर, सीसीटीवी कैमरा, स्पीकर आदि सामानो की चोरी पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात पंजीकृत किया गया।दिनांक 08.02.26 को ग्राम प्रधान मायावती पत्नी विजय प्रताप ग्राम पंचायत गंगापुर बाकी थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की सूचना पर पंचायत भवन गंगापुर बाकी से दिनांक 06.02.26 की रात्रि मे अज्ञात चोरो के द्वारा पंचायत भवन मे रखे कम्प्यूटरो, वाई फाई, प्रिन्टर , एल.सी.डी. टीवी आदि सामानो की चोरी पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत दिनांक 11.02.26 को वादिनी श्रीमती आरती गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कलन्दरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की सूचना पर दिनांक 08.08.25 की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा प्राथमिक विद्यालय कलन्दरपुर से एल.सी.डी. यूपीएस की चोरी पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत।दिनांक 30.01.26 को वादनी श्रीमती दुरपता देवी पत्नी रामचरित्र मौर्या निवासी फुलवरिया वाईपास चौराहा विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर की सूचना पर दिनांक 23.01.26 की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से अल्टीनेटर , टुल्लू पम्प आदि समान की चोरी पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत।दिनांक 22.11.2025 को वादनी श्रीमती कुशुम पाण्डेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय वहदुरापुर की सूचना दिया गया कि अज्ञात चोरो के द्वारा उनके प्राथमिक विद्यालय से दिनांक 21.11.2025 की रात्रि में थाली, सिलेण्डर, पानी वाला मोटर, सिलेण्डर, दो बैट्री व इन्वर्टर की चोरी पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 429/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.02.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक क्विड कार संख्या UP50DC4576 को रोका गया, जिसमें सवार श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन पाण्डेय व नीरज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में चोरी का LCD व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह सामान उन्होंने अपने अन्य साथियों सचिन पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, विवेक कुमार तिवारी व वीरू उर्फ दीप नारायण पाण्डेय के साथ मिलकर विभिन्न विद्यालयों, पंचायत भवनों व सरकारी परिसरों से चोरी किया है तथा शेष सामान ग्राम गंगापुर बांकी के बाहर स्थित एक खण्डहर मकान में छिपाकर रखा है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा खण्डहर मकान पर दबिश दी गई, जहां से शेष 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार भारी मात्रा में अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। अभियुक्त श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन पाण्डेय, पुत्र राजेश कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम कुल्हई थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर का आपराधिक मु0अ0सं0-115/2019 धारा-457/380/411 भादवि थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर,मु0अ0सं0-71/2020 धारा -411/413 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा,मु0अ0सं0-75/2020 धारा -4/25 आर्म्स एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा,मु0अ0स0-256/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा,नीरज शुक्ला, पुत्र उपेन्द्र कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम कुल्हई, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,विवेक कुमार तिवारी, पुत्र मुनीश्वर दत्त तिवारी, निवासी ग्राम तिवारीपुरवा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा,वीरू उर्फ दीप नारायण पाण्डेय, पुत्र अन्नू पाण्डेय, निवासी ग्राम कुल्हई, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,सचिन पाण्डेय, पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम कुल्हई, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,बब्लू पाण्डेय, पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम कुल्हई, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर के पास से वाहन क्विड मोटर कार हल्का हरा रंग, रजि0 नं0 UP50DC4576 – 01 अदद, मोटरसाइकिल कम्पनी BAJAJ CT-100, बिना नम्बर प्लेट – 01 अदद,LED, LCD, मॉनिटर,डिस्प्ले उपकरण,LCD कम्पनी BENQ– 01 अदद,LCD कम्पनी MAXHUB– 01 अदद,LCD कम्पनी TCL 108 CM – 01 अदद,LCD मॉनिटर कम्पनी MATRIX 18.5″ – 04 अदद,LCD मॉनिटर कम्पनी BLIEFEATHER 15″ – 01 अदद, LCD मॉनिटर कम्पनी HP 47 CM – 01 अदद,LCD मॉनिटर कम्पनी LG 60 CM – 01 अदद LED टीवी (बड़ी) – 02 अदद
कुल = 13 अदद के साथ कंप्यूटर सिस्टम एवं एक्सेसरी
(A) CPU,CPU कम्पनी DELL -03 अदद, CPU कम्पनी ACER- 02 अदद
कुल CPU = 05 अदद
(B) कीबोर्ड
कीबोर्ड = 05 अदद
(C) माउस, माउस – 04 अदद(D) कम्प्यूटर पेन
• BENQ कम्प्यूटर पेन – 01 अन्य कम्प्यूटर पेन – 03कुल = 04 अदद
(E) वायर, LCD कनेक्टर वायर – 01,कंप्यूटर/टीवी वायर – 20,प्रिंटर एवं संबंधित सामग्री प्रिंटर PANTUM– 02 अदद,प्रिंटर कार्टेज PANTUM– 01 अदद,पॉवर बैकअप सिस्टम (UPS / इन्वर्टर / बैट्री, सोलर)
(A) UPS,ARTIS 600VA – 01,LAPCARE 600VA – 01
(B) इन्वर्टर
MICROTEK SOLAR PCU 2035/24V – 01
(C) सोलर पैनल बड़ा – 03,मध्यम – 01,छोटा – 01कुल सोलर पैनल = 05 अदद
(D) बैट्री
1. Exide Solar Tubular – 04
2. Leader Solar Tubular – 01
3. UTL Solar – 01
कुल बैट्री = 06 अदद, CCTV / निगरानी उपकरण, CCTV कैमरा कम्पनी DLINK – 04 अदद, CCTV लेंस (टूटा हुआ) – 01,DVR मशीन कम्पनी AJHUA – 01
,खाली DVR बॉक्स – 01,नेटवर्किंग / इंटरनेट उपकरण,WiFi डिवाइस कम्पनी JIO – 01,WiFi डिवाइस कम्पनी Airtel – 01,इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र FYBER लिखा हुआ – 01,घरेलू एवं अन्य सामान
मोटर पम्प USHA – 01
घरेलू गैस सिलेंडर Indane – 01, कुर्सी – 01,स्पीकर + माइक ZEBRONICS – 01 सेट
हार्ड डिस्क MATRIX – 01बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा रात्रि में सरकारी भवन जैंसे सरकारी प्राइमरी स्कूल, पंचायत भवन आदि जहां पर रात्रि के समय कोई निवास नही करता है । वहां अभियुक्तगण द्वारा विधिवत रैकी करके सरकारी भवनो को टारगेट करके कम्पयूटर सम्बन्धी सामान, इन्वर्टर, सोलर पैनल, यूपीएस, वाईफाई, प्रिन्टर, अन्य इलेक्ट्रानिक यंत्र को चुराया जाता था, अभियुक्तगण द्वारा चोरी करने से पूर्व सरकारी भवनो के सीसीटीवी कैमरो को तोडे जाने पश्चात डीवीआर को खोलकर चुराया जाता था।डीवीआर मे लगी हार्ड डिस्क को तोड़कर अलग किया जाता था तथा उसमे से सारा डाटा डिलिट किया जाता था । सभी सामान को चोरी करने पश्चात खंडहर वाले मकान मे रखा जाता था, जहां पर आम जनमानस के लोग आते जाते नही थे । उक्त चोरी मे चोरी के दौरान किसी भी मोटरयान का प्रयोग नही किया जाता था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.