Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर देहात का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, बलरामपुर देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों के कार्यों, अभिलेखों की अद्यतनता तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक के शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का गहन निरीक्षण करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जी०पी०एफ० पत्रावली की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे कर्मचारियों के सेवा संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।जिलाधिकारी ने शिक्षामित्रों की व्यक्तिगत पत्रावलियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े दस्तावेजों का सही रखरखाव प्रशासनिक पारदर्शिता और सुचारु कार्यप्रणाली के लिए अत्यंत आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, फाइलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा कार्यालय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो सके।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.