Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आमिना कान्वेंट मे मनाया गया वार्षिकोत्सव

रिपोर्ट – पवन गुप्ता

​सादुल्लानगर/बलरामपुर।सादुल्लानगर स्थित आमिना कान्वेंट स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।​वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अयान रजा, इशाल फातमा, आकांक्षा सिंह, प्रियांशी, परी और रिया कौशल की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। वहीं हर्षिता, सायबा, आयतल, जोया, अल्फिया, जितेंद्र, प्रिंस, वैभव, अंश वर्मा, असद, आकाश, यश, सावन, प्रबल, हिना और रितिका ने जीवंत प्रस्तुतिकरण से समां बांध दिया।​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा और सैय्यद अब्दुल बारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।​इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक शब्बू रजा और संस्थापक आमिना बेगम ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. इरशाद, शमसलाह खान, मान सिंह चौहान, आरजू खान, अहमद अली, सुधाकर सिंह, कासिफ, डॉ. संदीप शर्मा, प्रकाश चंद्र सिंह और बृजेश कुमार मौजूद रहे।​कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह, फसीउल्लाह,मिथलेश मिश्रा, पूनम मिश्रा, जन्नतुल फिरदौस, जीनत, अफसर जहां, रूबी, नमरा तौसीफ, बुशरा तौसीफ, फिरदौस,शाह मोहम्मद, इमरान,जमील अहमद,फैज अहमद,आरिफ,भावना, संध्या,शर्मा,साफिया,तूबा, फलक मिनहाज,रिफत आफरीन,फरहीन हयात, साजिदा,सबीना और मलिका का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.