लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के नेतृत्व मे थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 37/2026 धारा- 137(2)/87 बी0एन0एस0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि कश्यप पुत्र विजय बहादुर कश्यप निवासी हाल पता ग्राम समदा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, स्थायी पता ग्राम पड़री थाना पयागपुर जनपद बहराइच को ग्राम ऐलहवा मोड़ से गिरफ्तार किया कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।