Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गोंडा में चार मासूम बच्चे लापता, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेढुवा कुतुब जोत गांव से चार नाबालिग बच्चों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी बच्चों की उम्र लगभग 5 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार बच्चे सोमवार शाम घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात में जब बच्चे खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने आसपास खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।लापता बच्चों का विवरण विश्व प्रताप विश्वकर्मा (10 वर्ष), पिता – राम कुमार
कृष्णा शर्मा (6 वर्ष), पिता – जागराम
शिवसंत (5 वर्ष), पिता – संदीप
रितेश शर्मा (7 वर्ष), पिता – चिंकन सूचना मिलते ही खोडारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर टीम भेजी गई है।चार मासूम बच्चों के एक साथ लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और बच्चों को सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.