पुलिस टीम ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे आज दिनांक 16.02.26 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/333 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त उसमान पुत्र इनामुल्ला निवासी पहलीक पुरवा मौजा बढया फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।