Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय की उपस्थित में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा जनगणना-2027 की विस्तृत कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य में जनगणना-2027 का प्रथम चरण दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इस बार प्रथम डिजिटल जनगणना के तहत नागरिकों को 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) करने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे।इसके अतिरिक्त निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना संबंधी डाटा संकलित करेंगे।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना-2027 के लिए निर्धारित सभी मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान आने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागी बनें। बैठक के दौरान जनगणना निदेशालय, उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा जनगणना-2027 की विस्तृत कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.