Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली देहात का किया गया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर।आज दिनांक-16.02.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र व अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात ,वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.