Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ा हाथ,तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोण्डा। थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम चयपुरवा में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चयपुरवा निवासी जर्राक अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही जुबेर, वाहिद व हाथी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ ही उसकी मां किस्मतुल की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और उसका हाथ टूट गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना कौड़िया के प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.