यज्ञ से मानव जीवन के कष्ट होतें हैं दूर : साध्वी सरस्वती
संवाददाता – ए एच खान
संवाद सूत्र, बढ़नी चाफा : नगर पंचायत बढनी चाफा अन्तर्गत बरघाट स्थित हिन्दु शक्ति स्थल मंदिर प्रांगण में आयोजित सनातन उद्घोष कथा के तीसरे दिन कथावाचिका पूज्य साध्वी सरस्वती जी अपने प्रवचन में कहा है कि धार्मिक कर्मकांड समाजिक एकता को बढावा देता है। यज्ञ करने से मानव के सभी कष्ट व कलेश दूर हो जाते हैं। सनातन धर्म में हजारों हजार वर्षों से यज्ञ की महत्ता को देखा जा सकता है।हमे अपने सनातन धर्म पर गर्व है, यह एक धर्म नहीं बल्कि मनुष्यों के मोक्ष का मार्ग है। पूरी दुनिया में सबसे पुराना धर्म यही है। आज सनातन की महत्ता पूरी दुनिया जानने लगी है। सनातन को स्वीकार करने वाले धार्मिक कर्मकांड व यज्ञ की तरफ आकर्षित होकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं।
प्रवचन के पूर्व आयोजन कमेटी ने देवी पाटन से आये महंत मिथिलेश दास जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरु सिंह आदि का स्वागत पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। चैयरमैन धर्मराज वर्मा ने सभी को मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर अभिनन्दन बंदन किया। देवी पाटन मंडल के महंत मिथिलेश दास जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं, आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में समाज में एकता का संचार होता है। इस धर्म मंच से सनातन का प्रसार हो रहा है। सनातन पूरी दुनिया में एक ऐसा धर्म है जहां मनुष्य को अपने कर्तव्य पालन का असली पाठ पढाया जाता है।
इस कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, चन्द्रपाल, राम नेवास यादव, आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री जी, राजन महाराज, दिलीप पांडेय, राम राम, अनिल कुमार, विकास चौहान, प्रमोद गौतम, गुलाब चंद्र, अशोक तिवारी, जुग्गी लाल, सुनील यादव, बसंत गुप्ता, विनोद चौधरी, अमित गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, बद्री विशाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।