गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को वितरण किया गया माहे रमजान कीट
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
माहे रमजान कीट पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान
उतरौला/बलरामपुर ।सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा बुधवार को 150 से अधिक गरीब, असहाय ,जरूरतमंद परिवारों में माहे रमज़ान किट बांटा गया। रमज़ान किट पाकर गरीब जरुरतमंद परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे अभिव्यक्ति संस्था के सदस्यों द्वारा ग़रीबों और जरूरतमंदों में माहे रमज़ान को खुश गवार बनाने के लिए बुधवार से रमजान किट वितरित किया जा रहा है। जिसमें आटा, चावल, शक्कर, बेसन, चना,
मटर, अरहर, मटर दाल, लच्छा, कड़वा तेल,
रिफाइन्ड तेल, रूह अफज़ा, खजूर, चिप्स, दूध,चाय की पत्ती, नमक, माचिस, प्याज़, आलू समेत रोजमर्रा की जरूरत के सभी समान उपलब्ध हैं। क्षेत्र के लोगों सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के इस नेक कार्य की सराहना कर रहे हैं। संस्था के सदस्य सीमाब जफर “डब्बू” ने बताया कि अभिव्यक्ति संस्था के संस्थापक मरहूम डॉ शेहाब ज़फ़र साहब ने खिदमत-ए-खल्क का जो सिलसिला शुरू किया था, उसे जारी रखने का वक्त आ गया है। उनकी पसंदीदा मुहिमों में से एक “रमज़ान किट” के वितरण का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल आप सभी के सहयोग और दुआओं से 105 रमज़ान किट यतीमों, बेवाओं और ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई गई थीं। इस साल लक्ष्य और बड़ा है ताकि कोई भी घर इबादत के इस महीने में राशन से महरूम न रहे। संस्था सदस्य एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, एच आर ए इंटर कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रबंधक अंसार खान, समाजसेवी एजाज़ मालिक, डॉ० मोबीन सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी , डॉ० नज़र मोहम्मद, इसरार अंसारी, शादाब ज़फर , अख्तर मामू , पूर्व सभासद अयाज खान सोनू, आफाक, तनवीर आदि ने संपन्न लोगों से अपनी ज़कात, सदका और अतियात (दान) के ज़रिए इस नेक काम का हिस्सा बनने का अपील किया है । कहा कि आपकी एक छोटी सी मदद किसी गरीब मजबूर परिवार के माहे रमज़ान को खुश गवार बनाकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और आपके लिए ज़खीरा-ए-आख़िरत बन सकती है।