Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाया अभियान व किया जागरूक

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लघंन करने वाले दो पहिया वाहन चालक,ई रिक्शा,बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,गलत दिशा ,नो पार्किंग आदि के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई व कुल 45 वाहनों का ई-चालान कर 71,000रु0 का सम्मन किया गया।इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने, वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये जागरुक भी किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.