Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गांवों,कस्बों में “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरुक

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में तथा मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित महिला सुरक्षा दलों द्वारा बाजारों एवं ग्राम चौपालों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित निस्तारण किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 — के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट, महिला अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता हेतु सार्थक चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण भी किया गया तथा थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ उठा सकें।बलरामपुर पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक महिला एवं बालिका भयमुक्त, सुरक्षित एवं स्वाभिमानी जीवन व्यतीत कर सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.