पुलिस टीम ने एन0बी0डब्ल्यू वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वारण्टियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला ऱाघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2026 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 वाद संख्या 885/2021से संबन्धित एन0बी0डब्ल्यू वारण्टी बब्लू उर्फ मुस्ताक अहमद पुत्र सदलू निवासी मोहल्ला रफीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह कास्टेबल अखिलेश भारती द्वारा उसके घर से गिरफ्तार किया गया । वारंटी उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा जनपद गोण्डा रवाना किया गया।