Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 76 BNS व 9M/10 पास्को एक्ट बनाम कपिल पुत्र अज्ञात निवासीग्राम महुआधनी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत कराया गया था जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 76 बी0एन0एस0 का विलोपन कर धारा 65(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 19.02.2026 को थाना उतरौला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-20/2026 धारा 65(2) BNS व 9M/10 पास्को एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त कपिल पुत्र मेंहीलाल निवासीग्राम महुआधनी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को फक्कड़दास चौराहे से गिरफ्तार किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.