09.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जरवा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा भारत- नेपाल सीमा पर पेट्रेलिंग कर मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली जरवा पुलिस व सहायक उप निरीक्षक अरुन कुमार साहू 9th BN एसएसबी कोयलाबास की संयुक्त टीम द्वारा भारत- नेपाल सीमा पर पेट्रेलिंग कर मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक पन्नी मे 09.42 ग्राम ब्राउन शुगर व एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर रजिस्ट्रेशन नं0 रा3प1411 के साथ दो अभियुक्त क्रमश जुनैद रैनी पुत्र चाँद बाबू निवासी ग्राम बहादुरडीहवा रतनपुर झिगहा थाना जरवा जनपद बलरामपुर, विकास बहादुर पुन्यवर पुत्र विष्णु पुन्यवर निवासी ग्राम गढवा बुद्धा ज्योति रोड थाना गढवा जनपद दांग राष्ट्र नेपाल की गिरफ्तारी की गयी तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 09/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय बलरामपुर के समक्ष भेजा जा रहा है ।