Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट शिक्षकों संग किया संवाद, लर्निंग आउटकम सुधारने पर बनी रणनीति

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में ठोस सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने शिक्षकों से विद्यालयों में किए जा रहे नवाचार, बेहतर शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के सफल प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार नवाचार आधारित शिक्षण और सामुदायिक सहयोग से शिक्षा स्तर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे शिक्षकों के बीच अनुभव साझा करने की संस्कृति विकसित हो और बेहतर मॉडल पूरे जनपद में लागू किए जा सकें।बैठक के प्रमुख बिंदु।सामुदायिक सहभागिता पर जोर।विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) को और अधिक सक्रिय बनाते हुए अभिभावकों एवं समाज की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यालय विकास में जनसहयोग सुनिश्चित हो सके।प्रार्थना सभा को बनाया जाएगा प्रभावी मंच।विद्यालयों की प्रार्थना सभा को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बनाने, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने पर बल दिया गया।बेसिक शिक्षा की ई-मैगजीन प्रकाशित होगी।जनपद में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं सफल मॉडलों को संकलित कर बेसिक शिक्षा विभाग की ई-मैगजीन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया, जिससे अन्य विद्यालय भी प्रेरणा ले सकें।संवाद कार्यक्रम में महमूदुल हक – SRG बलरामपुर , अखिलेश कुमार शुक्ला – ARP, बलरामपुर ,श्रीमती कुसुम कुमारी – ARP तुलसीपुर, आलोक पाठक / राहुल राय – ARP पचपेड़वा, ओम प्रकाश सिंह – प्रा.वि. बदलपुर रेहरा बाजार, सुदीप कुमार सिंह – प्रा.वि. देवरिया रानीजोत, बलरामपुर, मनोज मिश्रा – प्रा.वि. फोगाही, पचपेड़वा अभिमन्यु सिंह – प्र.वि. लालबोझी नवीन, तुलसीपुर,श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव – उ.प्रा.वि. घोसियार, बलरामपुर, आत्माराम पाठक – प्रा.वि. मद्दौभीख, रेहरा बाजार , इमरान अली – पिरामल संस्था , मधु सिंह – अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन मौजूद रहें।संवाद बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.