Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शालिनी ने दौड़ में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

आईटीआई की छात्रा शालिनी ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया जीत का परचम , जनपद को दिलाया मान

बलरामपुर।राजधानी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में बलरामपुर जनपद की छात्रा कु. शालिनी ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान रजत पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।​व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शालिनी ने 100 मीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। शालिनी जनपद के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), विशुनपुर विश्राम, पचपेड़वा में ‘स्विंग टेक्नोलॉजी’ ट्रेड की छात्रा हैं। वह ग्राम सोनपुर पोस्ट- भगवानपुर निवासी चेतराम थारू की सुपुत्री हैं।​शालिनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी हृदय एवं अधिकारियों ने शालिनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।​संस्थान में गौरव का क्षण।​नोडल प्रधानाचार्य मैथिली शरण, प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह और केंद्र प्रबंधक आशीष कुमार भूषण ने छात्रा की इस उपलब्धि को पूरे संस्थान और जनपद के लिए गर्व का विषय बताया। खेल प्रशिक्षकों और ट्रेड इंस्ट्रक्टर्स ने भी शालिनी को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.