Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विकास खंडवार वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे निशुल्क सहायक उपकरण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर जीवन-सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘वयोश्री योजना’ के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जीआईसी री के सहयोग से विकासखंड स्तर पर विशेष वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व में आयोजित आकलन एवं परीक्षण शिविरों में चिन्हित लाभार्थियों को उनके संबंधित विकासखंड परिसरों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से बुजुर्गों को दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता एवं सुगमता मिलेगी। 26 फरवरी 2026 – विकास खंड बलरामपुर परिसर में सहायक उपकरण कैंप आयोजित होगा, जिसमें विकास खंड बलरामपुर के 91, हर्रैया सतघरवा के 28 एवं तुलसीपुर के 44 के पंजीकृत लाभार्थी को उपकरण मिलेंगे। 27 फरवरी 2026 – विकास खंड गैसड़ी परिसर में सहायक उपकरण वितरण कैंप आयोजित होगा। जिसमें विकास खंड गैसड़ी के 168 एवं पचपेड़वा के 54 लाभार्थी को लाभान्वित किया जाएगा। 28 फरवरी 2026 – विकास खंड रेहरा बाजार परिसर में सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन होगा। जिसमें विकासखंड उतरौला के 48 , रेहरा बाजार के 126 एवं गैंड़ास बुजुर्ग के 19 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।01 मार्च 2026 – विकास खंड श्रीदत्तगंज परिसर में सहायक वितरण कैंप का आयोजन होगा। जिसमें विकासखंड श्रीदत्तगंज के 136 के पंजीकृत लाभार्थी को लाभान्वित किया जाएगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि उपकरण वितरण पूर्व में पंजीकृत वृद्धजनों के लिए निर्धारित है। सभी पात्र लाभार्थी निर्धारित तिथि पर अपने ब्लॉक मुख्यालय में उपस्थित होकर उपकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.