Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने 03 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 18.02.2026 को वादी द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षी प्रमोद यादव पुत्र संतोष यादव सा0 चिल्हीकला थाना गौरा चौहारा जनपद बलरामपुर व अन्य 02 लोग नाम पता अज्ञात द्वारा वादी के भाई आलोक गुप्ता को जान से मारने को कोशिश करना, जिसे घायल दशा में देखकर परिजनो द्वारा मेडिकल कालेज लखनऊ बेहतर ईलाज एवं मेडिकल परीक्षण हेतु ले जाय गया। उक्त घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/26 धारा 109(1)/115(2)/352/324(4) बीएनएस0 पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गौरा चौराहा हरीश सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.02.2026 को थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/26 धारा 109(1)/115(2)/352/324(4) बीएनएस0 से संबंधित वाँछित अभियुक्तगण राजन उर्फ चन्द्र प्रकाश यादव पुत्र श्याम मनोहर यादव सा0 सोनपुर धुतकहवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर,अमित यादव पुत्र गुलाब यादव सा0 छतईडीह थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर,प्रमोद यादव पुत्र संतोष यादव सा0 चिल्हीकला थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को बेलहा मोड के पास से गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.