Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनपदीय पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा किया गया पैदल गश्त

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकगण मय पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्रों प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए पैदल गश्त किया गया।गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इसी क्रम में नेपाल के सीमावर्ती थानों की पुलिस व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में शान्ति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान बार्डर एरिया से सटे गाँवों में निरन्तर पैदल गस्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी व इण्डो नेपाल बार्डर पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें के बारें मे बताया जा रहा है , जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.