एस पी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल का फीता काट कर किया गया उद्घाटन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर।एस पी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल पटेल नगर चौराहा का मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया । उद्घाटन के मौके पर सांसद श्रावस्ती रामशिरोमणि वर्मा ने कहा की विद्यालय के खुलने से इस क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा और अपने निकट ही अच्छी शिक्षा को ग्रहण कर सकते है। प्रबंधक हृदय राम वर्मा ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों को दूर दराज शिक्षा लेने के लिए जाना पड़ता अब बच्चे शिक्षा यही ग्रहण कर सकते है।इस अवसर पर शत्रोहन प्रसाद वर्मा प्रदेश सचिव सपा, परशुराम वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष बलरामपुर, रमेश वर्मा, अलखराम पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष ,रामयक्ष अपना दल, कमेरावादी ज्ञान प्रकाश सैनी, घनश्याम वर्मा ब्लाक अध्यक्ष सपा, अमन सिंह पटेल, अतुल सिंह पटेल, राम जग पटेल, विवेक सिंह पटेल ,अभिषेक सिंह पटेल, राम शंकर तिवारी, संतोष तिवारी संचालक -चौधरी अमरेश सिंह राष्ट्रीय सचिव सपा समेत काफी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।