Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मेगा विधिक सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला पंचायत भवन सभागार में एक विशाल ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। डीएम विपिन कुमार जैन एवं जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर में न्यायपालिका एवं जिला प्रशासन के समन्वय से हजारों ग्रामीणों और जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ।कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को अनेक सेवाएं प्रदान की गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण,वन विभाग द्वारा सामाजिक वानिकी कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण,दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला जज एवं जिलाधिकारी के हाथों दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल प्रदान,कौशल विकास एवं जिला कारागार द्वारा निर्मित सुगंधित अगरबत्तियों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।शिविर के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन एवं स्पॉन्सरशिप योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र एवं लाभ वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश (प्रथम) प्रदीप कुमार, पोक्सो जज राहुल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूप कुमार पाण्डे, सिविल जज (सीनियर एवं जूनियर डिवीजन) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.