Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कुआनो रेंज में बड़ी कार्यवाही:9 बोटा साखू लकड़ी बरामद

रिपोर्ट – जितेन्द्र कुमार पटेल

बलरामपुर।वन विभाग की कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध लकड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।जानकारी के अनुसार, वन निगम के स्केलर दीप नारायण चौहान, सुपरवाइजर नीरज पांडे तथा निगम के लोडिंग ठेकेदार राहुल शुक्ला की कथित मिलीभगत से 9 बोटा साखू (साल) की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने उक्त लकड़ी को बरामद कर लिया।वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।वन विभाग गोंडा आर. यम. ए.के. कश्यप ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.