Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

योजनाओं की प्रगति तेज करने व शत-प्रतिशत वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश

बलरामपुर।जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) द्वारा जनपद बलरामपुर में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जनपद की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री जी ने शेष वित्तीय वर्ष में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा बजट का समुचित उपयोग कर शत-प्रतिशत वित्तीय प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए।विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं योजनाओं की समीक्षा।बैठक में प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना , तुलसीपुर में आरओबी निर्माण, जिला चिकित्सालय में 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, पीएम किसान सम्मान निधि, 15वें एवं 5वें राज्य वित्त आयोग के व्यय, वीबीजीरामजी (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वृक्षारोपण अभियान तथा आईजीआरएस की प्रगति की समीक्षा की गई।इसके साथ ही प्रोजेक्ट संवर्धन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, गोचर भूमि में हरा चारा उत्पादन, गोवंश टीकाकरण व ईयर टैगिंग, कुओं के जीर्णोद्धार, थारू गांवों में विद्युतीकरण एवं संपर्क मार्ग, बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना, परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा कार्य तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ड्रीम बोर्ड एवं सरकारी स्कूलों में आंतरिक नक्षत्रशाला एवं 70 विद्यालयों में टैब लैब से पढ़ाई जैसे नवाचारों की भी प्रस्तुति दी गई।जल जीवन मिशन, सड़क एवं आवास योजनाओं पर विशेष जोर। मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत नए कार्यों में नई सड़कों को अनावश्यक रूप से न काटने तथा बोर सिस्टम के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों को नए जैसा करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वे में पात्र पाए गए लगभग 41 हजार आवासों के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।युवा एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं में तेजी के निर्देश।सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, सीएम स्वरोजगार योजना एवं खादी ग्रामोद्योग योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए गए।मंत्री ने बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करने पर जोर दिया।जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण पर सख्ती।मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन एवं आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का वास्तविक लाभ जनमानस तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शेष वित्तीय वर्ष में और अधिक प्रभावी कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।इस दौरान विधायक बलरामपुर पल्टूराम , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा , डीएम विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी व जनप्रतिनिधिगण , अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.