Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जनपद में वृहद रोजगार मेले की तैयारी तेज, डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

27 फरवरी को उतरौला एवं 13 मार्च को तुलसीपुर में होगा आयोजन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

बलरामपुर।जनपद के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आगामी रोजगार मेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।27 फरवरी 2026: तहसील उतरौला स्थित राम तीरथ चौधरी पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेला।13 मार्च 2026: तहसील तुलसीपुर के आईटीआई विशुनपुर विश्राम, पचपेड़वा परिसर में वृहद रोजगार मेला।जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेजों तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर युवाओं को रोजगार मेले की जानकारी देगा। इसके माध्यम से छात्रों एवं युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे अधिकतम युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि—आईटीआई से उत्तीर्ण युवाओं को व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर मेले की जानकारी दी जाए।सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को कॉल कर विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं तक सूचना पहुंचाई जाए।उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं के लिए अपने भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ समय से पहुंचकर प्रतिभाग करें।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह पहल जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और जनपद के समग्र विकास में योगदान दें।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.