Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ग्वालियर ग्रिंट के पास सड़क हादसा, कैमरा मैन घायल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार ग्वालियर ग्रांट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार कैमरा मैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उमेश वर्मा, पुत्र शालिक राम, निवासी सराय खास गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि उमेश वर्मा किसी शादी समारोह में कैमरा लेकर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मी EMT- रिजवान अली और पायलट- बलवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल भिजवाया।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.