आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न* *अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर/बलरामपुर।आगामी त्योहार होली व ईद-उल-फित्र को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सादुल्लानगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों,ग्राम प्रधानों,धर्मगुरुओं,डीजे संचालकों व ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि बजाने और किसी भी प्रकार के अभद्र या आपत्तिजनक गीत न चलाने की सख्त चेतावनी दी। आमजन से अपील की गई कि वे त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।थाना प्रभारी ने युवाओं को खास तौर पर सलाह दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट,वीडियो या टिप्पणी न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाना को सूचना देने को कहा गया।पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि त्योहारों के मद्देनज़र पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के प्रमुख नागरिक मौजूद रहे।