Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाराबंकी में विदेशी दूल्हे ने रचाई भारतीय अंदाज़ में शादी

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

जर्मनी से आई बारात बनी चर्चा का केंद्र

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक अनोखी

अंतरराष्ट्रीय शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की रहने वाली वैज्ञानिक और प्रोफेसर रुलन वर्मा ने – जर्मनी के युवक मार्कस इदर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया।इस शादी की खास बात यह रही कि दूल्हा अपने परिवार और विदेशी मेहमानों के साथ जर्मनी से बारात लेकर भारत पहुंचा।पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात, फिर लिया शादी का फैसला : बाराबंकी के सिविल लाइन स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी रेलवे के सहायक अभियंता राज कुमार वर्मा की बेटी रुलन वर्मा उच्च शिक्षा के लिए विदेश गई थीं। उन्होंने जर्मनी से पीएचडी पूरी की और वर्तमान में ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक और प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के नागरिक मार्कस इदर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई और उन्होंने विवाह करने का निर्णय लिया।
विदेशी मेहमानों ने अपनाया भारतीय रंग
शादी समारोह 20 फरवरी को बाराबंकी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दूल्हा अपने करीब 16 परिजनों और दोस्तों के साथ भारत पहुंचा। विवाह से जुड़ी सभी रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी, जयमाला और सात फेरे वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गईं।
विदेश से आए मेहमान पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए और ढोल-नगाड़ों व बॉलीवुड गीतों पर जमकर नाचे। भारतीय संस्कृति और यहां की परंपराओं को देखकर विदेशी मेहमान काफी उत्साहित दिखाई दिए।
भारतीय पहनावे में नजर आया जर्मन दूल्हा
दूल्हा मार्कस इदर ने भारतीय शेरवानी पहनकर विवाह समारोह में भाग लिया। उन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों को सम्मान देते हुए सभी परंपराओं का पालन किया। मेहमानों ने भारतीय भोजन और पहनावे की जमकर सराहना की और भारत के प्रति अपना प्रेम भी व्यक्त किया।लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र।इस अंतरराष्ट्रीय विवाह को देखने और शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। विदेशी बारातियों का भारतीय संगीत पर नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।शादी के बाद जर्मनी रवाना हुई दुल्हन विवाह संपन्न होने के बाद रुलन वर्मा अपने पति मार्कस इदर के साथ जर्मनी के लिए रवाना हो गई। यह शादी भारतीय परंपरा और अंतरराष्ट्रीय संस्कृति के सुंदर संगम का उदाहरण बनकर सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.