Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच गोंडा के कई लोग फंसे, परिजन कर रहे सुरक्षित वापसी की मांग

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा। खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के चलते जनपद गोंडा के कई लोग प्रभावित इलाकों में फंस गए हैं। परिजन लगातार वीडियो कॉल के माध्यम से उनका हाल-चाल ले रहे हैं और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लिदेहना गंट गांव निवासी राम सुरेश निषाद करीब 14 माह पहले काम के सिलसिले में इज़राइल गए थे। वह वहां प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करते हैं। परिवार के मुताबिक होली पर घर लौटने की योजना थी, लेकिन मौजूदा हालात के कारण वे वहीं फंस गए हैं। राम सुरेश ने परिजनों को बताया कि उनके ठिकाने से करीब पांच किलोमीटर दूर हमलों की आवाजें सुनाई देती हैं। सायरन बजते ही सभी लोग बंकरों में जाकर शरण लेते हैं। फिलहाल वे सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।वहीं छपिया थाना क्षेत्र के सेजालपुर गांव निवासी दिनेश वर्मा दुबई में फंसे हैं। उन्हें 1 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन उड़ान संचालन प्रभावित होने के कारण एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें वापस कमरे पर भेज दिया गया। उनके भाई राम शुभवन वर्मा ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.