चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
एक नफर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया
बलरामपुर।वादी अशफाक उल्लाह पुत्र स्व0 ऐनुल्लाह निवासी मोहल्ला पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाने पर दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07.01.2026 को समय करीब 09.00 बजे रात को प्रार्थी के घर में घुसकर करीब 150000/- रूपया, जेवरात एवं एक टैबलेट व फोन चोरी कर लेने के संबन्ध में शक के आधार पर (बाइस्तवाह) मुजीबुल्लाह पुत्र छिछल निवासी मो0 पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर बन्ने पुत्र अज्ञात पता अज्ञात, हसीन पुत्र रफीक, तौशीफ पुत्र नसीम निवासीगण मो0 पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर गठित टीम उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह कांस्टेबल अखिलेश भारती कांस्टेबल मनोज यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0006/2026 धारा 305ए/331(4)/61(2) बी0एन0एस0 कोतवाली उतरौला क्षेत्र में चोरी की घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्त साहिल पुत्र साजिद अली निवासी गांधीनगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर, फैजान पुत्र निजाम अली निवासी मोहल्ला पटेल नगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर, शहबाज अहमद पुत्र बसीर अहमद निवासी मोहल्ला पटेल नगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर व एक नफर बाल अपचारी निवासी मोहल्ला रफीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को अभिरक्षा में लिया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण व बाल अपचारी उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।