Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लापता व्यक्ति की करोड़ों रूपये की जमीन हड़पने के मामले 10आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।लापता व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में रेहराबाजार थाना में 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन अज्ञात लेखपाल, अधिवक्ता किरतापुर निवासी राज किशोर मिश्र, वकील की पत्नी सुमन, पूर्व प्रधान संतराम, जिला त पंचायत सदस्य नरसिंह पाल यादव, । ‘परमेश्वरदत्त की पत्नी विमला देवी, बेटा ज्ञान प्रसाद और दीपक उर्फ पप्पल को नामजद किया है।रेहरा गांव निवासी हवलदार तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर परमेश्वर दत्त की जमीन ग्राम सोनापार, किरतापुर और रेहरा में स्थित है। वर्तमान में इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। वर्ष 2012 में वह तीर्थ यात्रा पर गए और वहीं से लापता हो गए। परिवार को उनके लापता होने कारि जानकारी थी, लेकिन इसी स्थिति का फायदा उठाकर राजकिशोर मिश्र नामक व्यक्ति ने साजिश रची। आरोप है कि संबंधित गांवों के हल्का लेखपालों से मिलीभगत कर परमेश्वर दत्त को मृत दर्शा दिया गया, जबकि उन्हें अविवाहित बताया गया है। इसके बावजूद दीपक उर्फ पप्पल, ज्ञान प्रकाश को और विमला देवी पत्नी के रूप में फर्जी वरासत दर्ज करा दी गई थी। फर्जी वरासत दर्ज होने के बाद राज किशोर मिश्र की साजिश के तहत उनकी पत्नी सुमन, पूर्व प्रधान संतराम एवं जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाल यादव के नाम करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन का बैनामा करा दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 19 फरवरी को मुकदमा दर्ज करने आदेश दिया। 22 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक को आदेश की प्रतिलिपि प्राप्त करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार दुर्गेश दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन बैनामे में फर्जीवाड़े मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.